फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी नहीं कुछ और ही था युवक इरादा: वैवाहिक साइट पर दोस्ती, फिर की ऐसी हरकत...वो जीते जी मर गई

Thu, 30 May 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वैवाहिक साइट पर दोस्ती हुई तो युवती ने शादी के सपने सजो लिए, लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसके साथ बड़ा विश्वासघात होगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं युवक अपने बचाव में कुछ और ही कहनी बयां कर रहा है। 

 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वैवाहिक साइट पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती को चर्म रोग का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल बुलाया। दोनों में तय हुआ कि रोग ठीक हुआ तो शादी कर लेंगे। अब युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए ताजगंज थाने में शिकायत की है। उधर, युवक ने आपसी सहमति से संबंध बनाने की बात कह पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। अपर पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सदर निवासी एक युवक निजी कंपनी में काम करता था। उसके पिता बैंक में हैं। कोविड के दौरान युवक की नौकरी चली गई। इस दौरान एक वैवाहिक साइट पर मुरैना निवासी एक युवती से उसकी दोस्ती हुई। युवती ने बताया कि उसके शरीर पर सफेद दाग हैं। इलाज कराने में मदद मांगी।

 

युवक तैयार हो गया। उसने इलाज के लिए युवती को जिला अस्पताल बुलाया। वहां दोनों ने तय किया कि रोग खत्म होने पर शादी कर लेंगे। युवती इलाज के लिए मुरैना से ट्रेन में बैठकर आगरा कैंट पहुंचती। वहां से युवक बाइक पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाता। इस बीच दोनों में प्यार हो गया।

 
विज्ञापन

अब युवती ने बसई चौकी पर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चौकी से फोन जाने पर युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि युवती उसे और उसके परिवार वालों को फोन पर धमकी देती है। कहती है कि उसके साथ शादी नहीं की तो जिंदगी खराब कर देगी। अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने ताजगंज पुलिस को दोनों शिकायतों को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें