फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: कई इलाकों में आंधी के साथ हुई बारिश, आग उगलती गर्मी से मिली राहत

Wed, 29 May 2024 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

Agra Weather News: ताजनगरी के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे आग उगलती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। 
विज्ञापन
Agra Weather: कई इलाकों में आंधी के साथ हुई बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कई इलाकों में बुधवार की शाम करीब सवा 4 बजे तेज आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे आसमान से बरस रही आग से लोगों कुछ राहत मिली। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिखे। हालांकि आंधी चलने से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन


सैंया में हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ने से लोगों में त्राहि-त्राहि मची थी। शाम करीब सवा 4 बजे आंधी शुरू हो गई। कुछ ही समय में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि आंधी के बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।

किरावली में आंधी के बाद हुई हल्की वर्षा से मिली राहत

पहले तो धूलभरी आंधी आने से कस्बा में तिरपालें और टिनशेड उड़ गए। कुछ देर बाद हल्की वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। 2 बजे करीबन 46 डिग्री तापमान रहा। लोगों ने कहा कि आंधी के बाद हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट आने से थोड़ा सुकून मिला है।
विज्ञापन

शमशाबाद में धूलभरी आंधी से दुकानों के सामने लगे तिरपाल व टिनशेड उड़ गए। पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर गईं। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें