फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से पाकिस्तान को की जा रहीं कॉल जांच के घेरे में, खुफिया एजेंसियां जुटा रही जानकारी

Sat, 23 Feb 2019 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने कुछ और कदम उठाए हैं। ताजनगरी में लंबी अवधि के वीजा पर रह रहे 20 पाकिस्तानी नागरिकों का सत्यापन तो चल ही रहा है। अब पिछले एक महीने में पाकिस्तान को की गई फोन कॉल के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


जिन नंबरों से लगातार बात होती है, उनकी सूची अलग से बनाई जा रही है। मालूम किया जाएगा कि यहां से वहां किससे बात होती है? बता दें कि  यूपी में आतंकी संगठनों का जाल फैलने की खबरें आ रही हैं। इस कारण से खुफिया एजेंसियां कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पहले भी दो बार इस तरह की पड़ताल हो चुकी है। तब पाया गया था कि आगरा से सबसे ज्यादा कॉल कराची की गईं। यह भी सामने आया कि सभी बातें रिश्तेदारों से की गई। अब देखा जाएगा कि पिछले एक महीने में जो बातें हुई हैं, वे रिश्तेदारों से ही हुई हैं या फिर नए नंबर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों पर भी नजर

सिमी के सदस्य रह चुके लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि उनकी मौजूदा गतिविधियां क्या हैं? खुफिया पुलिस की सूची में फिलहाल सिमी का कोई सक्रिय सदस्य नहीं है लेकिन मालूम किया जा रहा है कि पूर्व में रहे सदस्यों ने ठिकाना तो नहीं बदल लिया है।

कितनी संस्थाओं को मिल रहा विदेश से पैसा

खुफिया पुलिस के सूत्रों ने बताया कि चिट फंड रजिस्ट्रार ऑफिस से यह रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है कि कितनी संस्थाओं को विदेश से पैसा आ रहा है। इसके बाद अध्ययन किया जाएगा कि कौन कौन से देश से और किस काम के लिए पैसा लिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें