फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान लिखे गुब्बारों ने उड़ाई खुफिया एजेंसियों की नींद, साजिश की आशंका

Tue, 23 Oct 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मेले में बेच गए ऐसे गुब्बारे
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां में ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बेचने के पीछे माहौल बिगाड़ने की साजिश भी हो सकती है। इसके संकेत खुफिया विभाग को मिल रहे हैं। मथुरा में कोतवाली रोड पर एक दुकानदार के यहां गुब्बारे होने की सूचना पर छापा मारा गया मगर कुछ नहीं मिला। गुब्बारे कहां से आए हैं और किस मकसद से लाए गए यह भी साफ नहीं हो सका है।  
विज्ञापन


कोसीकलां में भरत मिलाप मेले में गुब्बारे बेचते पकड़े गए युवक से मिली जानकारी के बाद सक्रिय हुईं खुफिया एजेंसियों ने कई जगह दबिश दी है। मथुरा में कोतवाली रोड पर भी एक दुकान को चेक किया गया लेकिन कोई गुब्बारा यहां नहीं मिला। 

पुलिस का कहना है कि मामले को सोशल मीडिया द्वारा तूल दिया गया है। मामले की जांच खुफिया विभाग कर रहा है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह गुब्बारे आखिर आए कहां से थे। भारत में पाकिस्तान लिखे गुब्बारे बेचने के पीछे क्या मकसद था। 
विज्ञापन


किराए पर रह रहा गुब्बारे बेचने वाला 

गुब्बारे बेचने वाला युवक मथुरा के जयसिंहपुरा में एक हजार रुपये महीने किराए पर राम सिंह के यहां रह था। पुलिस ने युवक खुफिया विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, इस मामले में थाना कोसीकलां में 153 बी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और एलआईयू जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें