फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के कुछ स्कूलों का एकीकरण हो सकता है निरस्त

Tue, 05 Aug 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में हाल ही में किया गया एकीकरण का कार्य जांच के घेरे में फंस गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शासन ने स्कूलों में एकीकरण के मानकों की नये सिरे से जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है जिले में जिले में 25 से 30 स्कूलों की एकीकरण निरस्त की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में 241 परिषदीय स्कूलों की पास के ही दूसरे स्कूलों में एकीकरण किया गया है। विभाग की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र भेजा गया है। पत्र प्राप्त होने के बाद जिले में एकीकरण हुए स्कूलों की फिर से जांच शुरू हो गई है। सीडीओ नेहा बंधु ने बीएसए को जारी नवीन गाइड लाइन के अनुसार सत्यापन के निर्देश दिए हैं। स्कूलों की एकीकरण की पुन: जांच के चलते एजुकेटर चयन की अंतिम सूची भी रोक दी गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अब रक्षाबंधन के बाद ही एजुकेटर चयन की सूची जारी होगी।
विज्ञापन




एकीकरण नीति में कुछ स्कूलों की पुन: जांच मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर कराई जा रही है। कुछ स्कूलों का मर्जर निरस्त हो सकता है। -
दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें