फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद डिंपल यादव ने बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं पर विद्युत निगम को घेरा

Tue, 05 Aug 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) को पत्र लिखकर मैनपुरी में बिजली से जुड़ी समस्याओं और स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड, मैनपुरी को लिखे पत्र में ग्राम रठेरा के अंदर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एल्युमीनियम लाइन से दुर्घटना की आशंका जताते हुए इसे बदलने की मांग की है। लोगपुर चौराहा से त्रिलोकपुर के बीच जर्जर लाइन में बार-बार स्पार्किंग होने और इस लाइन को जल्द से जल्द शिफ्ट करने की अपील की है। ग्राम नगरिया, उमदपुर और नगला बाबा नगरिया में अभी पूरे गांवों का विद्युतीकरण नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत अंगौधा में पानी की टंकी के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब होने से जलापूर्ति बाधित है। ग्राम पंचायत दरवाह के नगलाआशा गांव का एक बड़ा हिस्सा अभी भी बिजली से वंचित है। सांसद ने शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया है।
स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया पर मुख्य महाप्रबंधक को घेरा
सांसद डिंपल यादव ने मुख्य महाप्रबंधक डीवीवीएनएल को एक और पत्र लिखा है, जिसमें स्मार्ट मीटरों को लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन मीटर बदले जा रहे हैं। पत्र में बताया गया है कि 2.80 लाख में से 58,687 मीटर बदले जा चुके हैं, लेकिन पारदर्शिता की कमी है। कई उपभोक्ताओं के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सांसद ने चेतावनी दी है कि यदि वर्तमान प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ, तो यह जन आंदोलन का रूप ले सकती है। सांसद ने उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और पूरी योजना की समीक्षा कर पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें