फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ बीता दरोगाओं का पहला वीकली आफ 

Fri, 22 Apr 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगरा। पुलिस विभाग मेें पहली बार साप्ताहिक अवकाश (वीकली आफ) मिलने पर दरोगा खुश हैं। साथ ही परिवार के लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आ रही है। गुरुवार को पहला वीकली आफ दो दरोगाओं को मिला। एक ने शॉपिंग में तो दूसरे ने परिवार के साथ समय बिताया।
विज्ञापन


हरीपर्वत सर्किल में दरोगाओं के वीकली आफ गुरुवार से शुरू हुए। सिकंदरा से भुवनेश दीक्षित और हरीपर्र्वत थाना से नरेंद्र शर्मा को वीकली आफ मिला। एसआई नरेंद्र शर्मा पुलिस लाइन आवास में रहते हैं। सुबह सोकर उठने के बाद उन्हें थाने आने की जल्दी नहीं थी। किसी के फोन का भी इंतजार न था। उनके दो बच्चे हैं। संयोग से स्कूल की छुट्टी थी। हालांकि 11 बजे वह कोर्ट गए। डेढ़ बजे लौटकर घर आ गए।

जब उनके वीकली आफ की जानकारी रिश्तेदारों को हुई तो वह भी मिलने आए। अक्सर समय न होने की बात कहने वाले नरेंद्र घर पर मिले तो रिश्तेदार भी काफी देर तक रुककर गए। शाम को नरेंद्र पत्नी के साथ खरीदारी करने निकले। पिक्चर भी देखी। उनका कहना था कि पहले परिवार को वक्त नहीं दे पाता था।
विज्ञापन


वीकली आफ मिलने से पूरा समय पत्नी और बच्चों के साथ बिताया। नरेंद्र ने अपना फोन भी स्विच आफ कर दिया। इसी तरह भुवनेश दीक्षित भी परिवार के साथ ही रहे। वह सिकंदरा क्षेत्र में ही रहते हैं। सुबह देर तक सोए। फिर बच्चों के साथ ही रहे। कुछ देर के लिए खरीदारी करने गए। शाम को रिश्तेदारों और दोस्तों से भी मिले। उनका कहना था कि किसी तरह की जल्दी नहीं थी। किसी तरह का तनाव भी नहीं। न्यू आगरा थाना के डिवीजन चौकी इंचार्ज नित्यानंद पांडेय को शुक्रवार को आफ मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें