फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में इंस्पेक्टर और भतीजे की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम माइल स्टोन 77 के पास हुए सड़क हादसे में महिला इंस्पेक्टर और उनके भतीजे की मौत हो गई। महिला इंस्पेक्टर ट्रांसफर होने पर मथुरा से कानपुर चार्ज लेने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के विकास नगर थाना इंटरगढ़ निवासी उपासना यादव (40) पत्नी स्व. विपिन यादव मथुरा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं। कुछ दिन पहले ही उनका ट्रांसफर कानपुर के लिए हुआ था। शनिवार को वह कार में सवार होकर अपने भतीजे आयुष यादव (20) निवासी पनकी कानपुर के साथ मथुरा से कानपुर चार्ज लेने जा रही थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोल 77 के पास उनकी कार आगे चल रही किसी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार सवार इंस्पेक्टर और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर महिला के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक करहल नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल इंस्पेक्टर और उनके भतीजे की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें