फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर पैसे मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। हत्या के प्रयास के आरोपी की जमानत होने के बाद भी थाना में तैैनात एसआई पर परिजनों ने परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पिता एवं एसआई की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा जसराना के मोहल्ला अरेलपुरा निवासी जीवेंद्र सिंह के पुत्र दीपक का पचवा चौराहे पर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ विवाद हुआ था। विवाद में दूसरे पक्ष ने दीपक के साथ अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद दीपक ने जनवरी में अपनी जमानत करा ली और नोएडा में रहकर नौकरी कर रहा है। वहीं, पिछले कई दिन से थाना जसराना में तैनात दरोगा राकेश कश्यप आरोपी के घर जाकर परिवार पर दवाब बना रहे हैं। पिता जीवेंद्र द्वारा जमानत होने की बात कही तो कागज दिखाने को कहा। अधिवक्ता से बात कराने एवं व्हाट्सएप पर कागज दिखाने के बाद भी दरोगा नहीं माना। सोमवार को आरोपी के पिता ने दबरई से कागज लाकर दरोगा को दे दिए। आरोप है कि इसके बाद एसआई ने फोन कर पैसे देने की बात कही। शाम के समय एसआई ने घर के बाहर आकर मिलने को कहा तो जीवेंद्र ने पैसे की व्यवस्था होने पर आने की बात कही। दरोगा के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल बीडी पांडेय ने बताया अगर लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं हैै। फिर भी ऑडियो का पता कर उसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें