टूंडला (फिरोजाबाद)। रविवार रात पति-पत्नी के बीच हुए झगड़ के बाद पत्नी द्वारा डीजल डालकर जलाए गए पति की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुुरूकुआ निवासी कन्हैया पुत्र राधाकिशन की शादी तीन साल पहले थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी किरनदेवी के साथ हुई थी। इन तीन सालों में उनके कोई संतान नहीं हुई। आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। वह कई माह से मायके में ही रह रही थी। 15 दिन पहले भी पत्नी को बुलाने जाने पर ससुराल वालों ने कन्हैया को पीट दिया।
गत शुक्रवार को वह किसी तरह पत्नी को बुलाकर लाया था। रविवार रात दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान किरन देवी ने चारपाई पर लेटे कन्हैया के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप ये जल गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी टूंडला लाए थे। जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।