फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को स्कूल से गैरहाजिर मिले पांच शिक्षक

विज्ञापन
सुल्तानगंज विकास खंड में एक स्कूल का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह के साथ सुल्तानगंज विकासखंड के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्कूलों से पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटकता मिला। सीडीओ ने अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए हैं। सीडीओ को कन्या प्राथमिक विद्यालय सुल्तानगंज के निरीक्षण के दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं बातें करते हुए मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
पूर्व प्राथमिक विद्यालय बीलों, के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 204 बच्चों के सापेक्ष मात्र 145 बच्चे उपस्थित मिले सहायक अध्यापक नवीन सक्सेना, पूनम अनुपस्थित मिलीं। आगंनबाड़ी केन्द्र जमथरी निरीक्षण के दौरान बंद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुल्तानगंज के निरीक्षण के दौरान सीडीओ को प्रधानध्यापिका ऊषा देवी, सहायक अध्यापिका सुनीता देवी व श्वेता अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र सुल्तानगंज पर पुष्टाहार बंद मिला। यहां मात्र छह बच्चे ही उपस्थित मिले। सीडीओ ने बीएसए को अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश डीपीओ अरविंद कुमार को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें