फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप सचिव ने परखे जल संरक्षण के इंतजाम

विज्ञापन
बरनाहल में पौधरोपण देखते केंद्र सरकार से आए उप सचिव रामशिरोमणि सरोज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। जल शक्ति अभियान के तहत केंद्र से आए उप सचिव ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को बरनाहल का भ्रमण किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से बरनाहल के गांवों में कराए गए जल संरक्षण के इंतजामों की पड़ताल की।
विज्ञापन

गुरुवार को केंद्रीय उप सचिव राम शिरोमणि सरोज ने सहायक अभियंता लघु सिंचाई पीके अग्रवाल और खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार के साथ गांव चंदीकरा में निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वन विभाग की ओर से कराए गए पौधरोपण को देखा।
उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय दिहुली पहुंचे। यहां उन्होंने शौचालय की शोकपिट और रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने फूलापुर और नवाटेढ़ा में किए गए जल संरक्षण के इंतजामों की पड़ताल की। कहा कि अभी भी जल संरक्षण कार्यों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने पौधरोपण की सही से मेड़बंदी कराने के साथ ही तालाबों की खोदाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें