फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों का तेल, नमकीन, हल्दी के भरे नमूने

विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर जांच करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दीपावली नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मिलावट रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को टीम ने जिले भर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। उन्होंने दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया।
विज्ञापन

रविवार को अभिहित अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने किशनी, कुसमरा, भांवत, भोगांव, छाछा, आलीपुर खेड़ा और शहर में खाद्य पदार्थ की दुकानों पर चेकिंग की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संदेह के आधार पर किशनी के शिव ऑयल उद्योग किशनी से सरसों का तेल, शहर के रामा किराना स्टोर से नमकीन, गुप्ता किराना स्टोर से हल्दी पाउडर, रामपाल किराना स्टोर से राग वनस्पति और सहज मिल्क कलेक्शन सेंटर छाछा से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा है।
उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर कहीं भी मिलावट मिलती है तो दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, डीके वर्मा व खाद्य सहायक सुघर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

दूषित फल और मिठाइयां कराईं नष्ट
टीम ने निरीक्षण के दौरान दूषित फल और मिठाइयों को नष्ट कराया। भांवत में जहां पांच किलो दूषित बूंदी के लड्डू नष्ट कराए तो वहीं शहर के भांवत चौराहे पर पर 20 किलो दूषित केले और 15 किलो दूषित सेव नष्ट कराए। उन्होंने दुकानदारों को दोबारा दूषित फल न बेचने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें