फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर लगाया फब्तियां कसने और पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रह रहे दरोगा पर निकट रहने वाली महिला ने आए दिन फब्तियां कसने और विरोध पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में सीओ सिटी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित घर में रहती है। घर के पास ही एक दरोगा किराये पर रहता है। आरोप है कि दरोगा आए दिन फब्तियां कसने के साथ ही अश्लील हरकतें करता है।
जानकारी पर उसके पति ने दरोगा से विरोध जताया तो दरोगा ने घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए पति का गला दबा लिया। बीचबचाव कराने पर दरोगा ने उसे भी पीटा। पीड़िता ने रविवार को दरोगा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी अभय नारायण राय का कहना है कि दोनों पक्ष से जानकारी ली जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें