फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव महलोई में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक मिलन कुमार का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव महलोई में शनिवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने बताया कि युवक छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज होने से आहत था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महलोई निवासी 20 वर्षीय मिलन राजपूत ने शनिवार रात घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता अतर सिंह ने बताया कि नमन सबमर्सिबल बोरिंग आदि का काम करता था। मार्च 2020 होली के समय पुत्र के खिलाफ छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज हुआ था। 22 जनवरी को मामले में कोर्ट का समन आया था। इसके बाद से वह परेशान था। आहत होकर पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें