फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को स्कूल में बिना स्वेटर के मिले बच्चे

विज्ञापन
घिरोर में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम अनिल कटियार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर/ किशनी। चौदह दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को जब बच्चे विद्यालय पहुंचे तो डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारियों ने विद्यालयों में भौतिक व्यवस्थाओं के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चों पर स्वेटर नहीं मिले। जिस पर खंड शिक्षाधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

एसडीएम घिरोर अनिल कुमार कटियार ने शुक्रवार को घिरोर के प्राइमरी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सडीएम ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश से कहा कि बच्चों को पढ़ाई के बारे में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। एसडीएम ने ड्रेस, स्वेटर, बैग आदि वितरण की जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने बच्चों से सवाल भी किए। एसडीएम किशनी रामशकल मौर्य ने सौनसी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय में 12 बच्चे स्वेटर नहीं पहने हुए थे।
एसडीएम ने नाराजगी प्रकट की। पूछने पर बच्चों ने बताया कि इस वर्ष स्वेटर उन्हें नहीं मिले। एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव से बात की। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष की छात्र संख्या के अनुसार स्वेटर प्राप्त हुए हैं। इस वर्ष छात्र संख्या ज्यादा हो गई, जिसके चलते स्वेटर एक दर्जन बच्चों को नहीं मिल पाए। इस पर एसडीएम ने स्वेटर से वंचित छात्रों को स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें