कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा का स्तर सुधारने की कवायद तेज हो गई है। बीएसए ने शुक्रवार को प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण् ा किया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने एक शिक्षिका का वेतन रोकने का आदेश देते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।
बीएसए अंजली अग्रवाल ने शुक्रवार को सिढ़पुरा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय किलौनी, सिढ़पुरा एवं क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी का निरीक्षण किया। संबंधितों को विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बीएसए को गांव नगला गुलाबी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका ममता यादव अनुपस्थित मिलीं।
पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया ािक शिक्षिका माह में एक बार विद्यालय पहुंचकर पूरे माह के हस्ताक्षर रजिस्टर पर कर देती हैं। बीएसए ने पाया कि 21 अगस्त से लेकर अब तक शिक्षिका ने विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में कोई भी हस्ताक्षर नहीं किए थे। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन रोक दिया है और सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया है। चेतावनी दी यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न दिया तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
- प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकांश स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त थीं। नगला गुलाबी के स्कूल पर सहायक अध्यापिका ममता यादव अनुपस्थित मिली हैं उनका वेतन रोक दिया गया है।
- अंजली अग्रवाल, बीएसए।