फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद-टूंडला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने आए दिन होने वाली छेड़छाड़ से तंग आकर कोचिंग जाना बंद कर दिया। कोचिंग बंद होने के बाद आरोपी युवक उसके घर पहुंच गया और उसे जबरन उठा ले जाने का प्रयास भी किया। विरोध पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा का आरोप है कि वह गांव से हर रोज फिरोजाबाद कोचिंग के लिए जाती थी। इसी दौरान विजय यादव निवासी गांव गढ़िया, थाना मटसेना, फिरोजाबाद उसका पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने कई बार विरोध किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। डर के चलते छात्रा ने कोचिंग ही जाना बंद कर दिया।
जब वह कई दिन कोचिंग नहीं गई तो वह एक सितंबर को शाम करीब छह बजे उसके घर आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन उठाकर ले जाने लगा। शोर करने पर वहां अन्य ग्रामीण आ गए। जिसके बाद वह मुकदमा दर्ज कराने पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली गई, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। चार दिन बाद एसएसपी के आदेश पर गुरुवार रात में पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें