फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने तंत्र-मंत्र में चढ़ा दी बेटे की बलि, कहता था- मेरे घर रावण पैदा हुआ अंत करना ही ठीक

Sun, 11 Aug 2019 12:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बच्चे की हत्या के बाद विलाप करते परिजन, इंसेट में मृत त्रृषि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना ताजगंज क्षेत्र के कहरई में शनिवार सुबह एलकेजी के छात्र छह वर्षीय ऋषि की हत्या कर दी गई। उसका शव निर्माणाधीन मार्केट के बेसमेंट में पड़ा मिला। हत्या का आरोप पिता अमित पर ही है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह तंत्र-मंत्र करता था। बेटे को मारना चाहता था। कई बार बलि देने की बात कर चुका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मूलरूप से मंसुखपुरा निवासी रामप्रताप तोमर 18 साल से महादेव नगर, सदर में परिवार सहित रह रहे हैं। उनका बड़ा बेटा अमित स्कूल वैन चलाता था। मगर, दो साल पहले वैन चलाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


एक सप्ताह से घर के पास ही स्थित धर्मवीर के चेन कारखाना में काम करने लगा। उसके दो बेटों में ऋषि बड़ा था, जबकि तीन साल का अभि है। ऋषि घर के पास ही स्थित पुष्प विजय कान्वेंट स्कूल में पढ़ता था। उसे दादी सुमन रोजाना स्कूल छोड़ने जाती थी।
विज्ञापन

रामप्रताप ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह सात बजे पत्नी सुमन नाती को स्कूल ले जाने वाली थी, लेकिन अमित उसे स्कूल से लेकर चल दिया। सुमन ने उसे रोका, लेकिन वह नहीं माना। इस पर सुमन को शक हो गया। वह छोटे नाती अजय को गोद में लेकर पीछे गईं। स्कूल में ऋषि नहीं पहुंचा था। इस पर वह अमित की तलाश करने लगीं।

दो घंटे बाद अमित कारखाना में मिला। उसके कपड़ों पर खून और पैरों में मिट्टी लगी थी। इस पर उसे घर ले गए, जहां उससे ऋषि के बारे में पूछताछ की। मगर, वह झूठ बोलता रहा।  उधर, लोगों ने कहरई स्थित निर्माणाधीन मार्केट के बेसमेंट में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर विकास
जायसवाल पहुंचे। वह उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए। 

सीओ सदर ने बताया कि ऋषि की गर्दन, छाती और हाथों पर काटने के निशान हैं। इस मामले मेें बच्चे के पिता अमित को गिरफ्तार किया है। उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। उसने बताया कि बेटा परिवार के लिए ठीक नहीं था। आरोपी अंधविश्वास में फंसा था। इसके लिए तंत्र-मंत्र भी करता था। कई बार बेटे को मारने की बात कह चुका था। इस कारण परिजन उसे बेटे से दूर रखते थे। हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें