फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: समोसे में निकला कीड़ा, ग्राहक ने एफएसडीए के यहां की शिकायत, अधिकारी बोले - जांच कराएंगे

Thu, 14 Apr 2022 04:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्राहक का आरोप है कि शिकायत पर मिष्ठान भंडार संचालक भड़क गया और कहने लगा जो कर सकते हो कर लो। इस पर ग्राहक ने फोन कॉल कर एफएसडीए के यहां शिकायत कर दी। 
विज्ञापन
समोसे में निकला कीड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के करकुंज मार्ग स्थित बांके बिहारी मिष्ठान भंडार के समोसे में कीड़ा निकलने का आरोप लगाया है। ग्राहक ने इसकी फोन से एफएसडीए के अधिकारियों को शिकायत की है। एफएसडीए टीम ने जांच करने की बात कही। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी शशांक भदौरिया का आरोप है कि उसने बुधवार की शाम को करकुंज रोड पर बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से 12 समोसे समेत 174 रुपये का सामान खरीदा। घर पर मेरा आठ साल का भतीजा मिर्च निकालकर समोसा खा रहा था, तभी एक समोसे में कीड़ा निकला। 

शिकायत पर दुकानदार भड़का

उसने मुझे दिखाया तो मैं समोसा लेकर दुकान पर गया और शिकायत की। इस पर कहा गया कि भूल से हो गया होगा। मैंने कहा कि महंगा समोसा देते हो और साफ-सफाई भी नहीं बरती जा रही। इस पर संचालक भड़क गया और कहने लगा जो कर सकते हो कर लो। इस पर मैंने एफएसडीए के अधिकारी को फोन पर शिकायत की। 

अधिकारी ने कहा कि अब रात हो गई है, बृहस्पतिवार को जांच करने के लिए टीम भेजता हूं। मिष्ठान भंडार के संचालक संजय शर्मा ने कहा कि ग्राहक समोसा में कीड़ा निकलने की शिकायत लेकर आया था, हमने कहा कि हमारे यहां साफ-सफाई बरती जाती है। कीड़ा कैसे समोसे में आया कुछ कहा नहीं जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें