फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जून तक इनररिंग रोड पर भर सकेंगे फर्राटा

Sun, 05 Jul 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक इनररिंग रोड पर अगले साल जून तक फर्राटा भर सकेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मार्च 2016 तक सड़क और जून तक यमुना पर फ्लाईओवर, रेलवे लाइन पर आरओबी का काम पूरा हो जाए।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने लखनऊ में अधिकारियों के साथ इनररिंग रोड प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनररिंग रोड का काम समय सीमा में पूरा हो जाना चाहिए। निर्देश दिया कि आरओबी निर्माण के लिए रेलवे से अनापत्ति प्राप्त करने को अधिकारी लगातार प्रयास जारी रखें। यमुना पर पुल के निर्माण के लिए कार्य में तेजी लाएं। यह तभी समय से पूरा हो सकेगा। इसके अलावा कल्वर्ट, सर्विस रोड के काम भी गति लानी होगी। बैठक में प्रमुख सचिव, आवास विकास सदाकांत, मुख्यमंत्री के सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बता दें, इनररिंग रोड नेशनल हाईवे दो स्थित कुबेरपुर से ग्वालियर हाईवे तक विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में कुबेरपुर से फतेहाबाद रोड तक निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें