करहल। स्थानीय संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय अध्यापक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बच्चों को पढ़ाने के तरीके बताए।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद्र भटेले ने अपने अनुभव बांटते हुए शिक्षकों को सीख दी कि वे कक्षा में प्रतिदिन संबंधित विषय के बारे में स्वयं अच्छी तैयारी करके जाएं। तब बच्चों को पढ़ाएं। बच्चों को जो पढ़ाएं, वह सही पढ़ाएं, गलत किसी को नहीं पढ़ाया जाए।
उन्होंने कार्यशाला में शिक्षकों से हिंदी, इंगलिश, गणित पर नवाचार पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के निदेशक डॉ. जेपी यादव ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए। इस दौरान सरिता देवी, प्रधानाचार्य बर्नार्ड गौडी, चंद्रजीत सिंह, सोहित कुमार, बृजेंद्र, रघुवीर सिंह, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कनोजिया, नजमा, सोनी मौजूद रहे।