फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रोते मिली मासूम को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार की शाम बाजार में रोते मिली तीन साल की बच्ची को पुलिस कोतवाली ले आई। वहां बच्ची को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही परिजन की तलाश की। कुछ देर बाद बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी नाना बच्ची को लेने के लिए कोतवाली पहुंचे। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार की देरशाम करीब तीन साल की बच्ची रोते हुए घूम रही थी। पुलिस बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची। बच्ची अपने नाम रानी के अलावा कोई खास जानकारी नहीं दे सकी। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बच्ची को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। करीब एक घंटे बाद बिछवां के गांव अंजनी निवासी लालजीत कोतवाली पहुंचे। बताया कि बच्ची का नाम रानी है और वह उनकी धेवती है। कुछ दिन पूर्व ही ननिहाल आई है, आज उनके साथ बाजार घूमने आई थी और लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें