फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी भाग निकला

Sat, 22 Nov 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो43जिला अस्पताल पर मासूम के बारे में जानकारी करते एएसपी व सीओ ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के एक मुहल्ला में शुक्रवार देर शाम मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाले बहन-बहनोई के घर एक पखवाड़ा पहले रहने के लिए आया था।
विज्ञापन

एक मोहल्ला की बालिका, बस्ती में ही परचून की दुकान से सामान लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी के घर 15 दिन पहले बरेली से आया उ किशोर वय साला लालच देकर खंडहर में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका की चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी आवाज की दिशा में दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम से दुष्कर्म की सूचना मिलने पर एएसपी सुशील कुमार, सीओ आंचल चौहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर वारदात के बारे में परिजन से पूछताछ की। सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि बालिका की उम्र करीब 5 वर्ष है। उसके गुप्तांग में चोटें आई है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया है। परिजन से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें