फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिरा मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव गोकुलपुर में रविवार की सुबह घर के आंगन में खेल रहा दो साल का मासूम पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। परिजन चिकित्सक के पास ले गए लेकिन उसने मृत घोषित कर दिया। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विमल कुमार रविवार की सुबह पत्नी के साथ कमरे में थे। दो साल का बेटा गोलू सुबह करीब 10 बजे खेलते हुए आंगन में पहुंच गया। वह आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी से खेलने लगा। तभी किसी तरह से वह सिर के बल बाल्टी में गिर गया। आसपास कोई न होने के चलते बच्चे की कुछ ही देर में दम घुटने से मौत हो गई। कुछ देर बाद जब मां ने गोलू को कमरे में नहीं देखा तो ढूंढने लगी। आंगन में आकर देखा तो वह बाल्टी में सिर के बल गिरा पड़ा था। परिजन तुरंत ही बच्चे को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
------
असावधानी ने ले ली जान
जिस दो साल के मासूम बच्चे पर घर में मौजूद किसी न किसी शख्स को हर पल नजर रखनी चाहिए थी, वह अकेले बरामदे में खेल रहा था, अकेला पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और किसी को उसका ख्याल नहीं आया। जब ख्याल आया तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे को खोने के बाद मां बदहवास है, वहीं पिता को लोग सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें