फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरी कुंडी में डूबने से मासूम की हुई मौत

विज्ञापन
31एमएनपी-26-मृतक अभी यादव का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा। नगला आंध्रा में दो साल का मासूम खेलते हुए घर के पास बनी पानी से भरी कुंडी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक मासूम के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह कुंडी में पड़ा मिला। आनन-फानन परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा निवासी जयपाल सिंह का दो वर्षीय पुत्र अभी यादव बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह सिंचाई के लिए लगी सबमर्सिबल के पास पहुंच गया। यहां पानी गिरने वाली जगह पर कच्ची कुंडी बन गई थी। इसमें काफी पानी भरा था। खेलते हुए वह कुंडी में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई।
काफी देर तक अभी के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह कुंडी में पड़ा मिला। आनन-फानन परिजन अभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटी सी लापरवाही ने ले ली मासूम की जान
औंछा। नगला आंध्रा में छोटी सी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। दो साल का अभी माता-पिता की इकलौती संतान था। अभी की मौत के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगला आंध्रा निवासी जयपाल सिंह की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सीमा यादव के साथ हुई थी। दो साल पहले अभी का जन्म हुआ तो घर में खुशियां छा गईं। अभी की मासूम हरकतें पूरे घर के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काफी थीं। वह माता पिता के साथ ही परिवार के अन्य लोगों का भी लाडला था।
होली के त्योहार के बाद बुधवार को मां सीमा किसी काम में लगी थीं। अभी घर में ही खेल रहा था लेकिन जरा सी नजर हटते ही वह घर के पास लगे सबमर्सिबल के पास पहुंच गया। मां को लगा कि शायद कोई अभी को खिलाने के ले गया होगा लेकिन करीब 15 मिनट बाद परिवार के एक बच्चे ने शोर मचाया तो सीमा और अजयपाल घर के बाहर पहुंचे। अभी को पानी की कुंडी में पड़ा देख चीख निकल गई। अभी की असमय मौत से माता पिता बेसुध हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें