फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेजा भी दहल जाए: दरिंदों से बचने के लिए मासूम ने किया था संघर्ष, शरीर पर ऐसे घाव... देखकर कांप गए डॉक्टर

Sat, 02 Nov 2024 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा में सात साल की मासूम बालिका की बेरहमी से हत्या की गई। उसके शरीर पर ऐसे घवा मिले, जिनसे साफ पता चलता है कि मौत से पहले बचने के लिए उसने खूब संघर्ष किया। 
 
विज्ञापन
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा में बालिका की हत्या बेरहमी से की गई। उसके मुंह, हाथ, पैर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। मुंह में कागज के साथ नमकीन का पाउच ठूंसा गया। जिस जींस और टीशर्ट में वो घर से निकली थी, वह भी नहीं पहने मिली। शरीर पर केवल अंत:वस्त्र मिला। आशंका है कि बालिका ने जान बचाने के लिए देर तक संघर्ष किया।
विज्ञापन



 

भिक्षुक पर शक
हत्या के बाद शव का छिपाने के लिए करीब एक फीट का गड्ढा खोदा गया। बालिका की तलाश में परिजन लगे थे। इससे हत्यारा सफल नहीं हो सका। बाद में बोरे में शव फेंककर भाग गया। परिजनों ने एक भिक्षुक पर शक जताया है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला है। इस पर टीम पड़ताल में लगी हैं। एक संदिग्ध को भी उठाया गया है। वह बालिका के पीछे जाता नजर आया था।

ये भी पढ़ें -  UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी
 

जहां शव मिला, वहां खुदा था गड्ढा 
परिजन ने बताया कि जिस स्थान पर बोरे में शव मिला, वहां पर एक गड्ढा खुदा था। आशंका है कि हत्या के बाद शव को दफनाने की तैयारी की गई थी। उधर, भिक्षुक को पुलिस की मदद से बुलाया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसका कहना था कि वह शाम को 5:30 बजे मंदिर से आ गया था। इसके बाद काैन कहां गया? उसे नहीं पता है।

ये भी पढ़ें -  UP: दिवाली पर कारोबारी के घर छाया मातम...एक के बाद एक आईं पांच लाशें, चीखों ने चीर दिया कलेजा, हर आंख हो गई नम
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बालिका के मुंह, हाथ और पैर में चोट के निशान थे। वहीं गले पर भी निशान है, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया गया है। पहले तंत्र-मंत्र के दाैरान हत्या का आरोप लगाया गया था। पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें