फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: माता-पिता के साथ ताज देखने के लिए आया था मासूम, हुआ ऐसा हादसा...मच गई चीख पुकार

Fri, 07 Jun 2024 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने आए दंपती का तीन साल का मासूम बेटा खेलते-खेलते गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। खून बहता देख दंपती में चीख पुकार मच गई। पर्यटन पुलिस ने तत्काल मदद करते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया। 

 
विज्ञापन
घायल मासूम का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अपने माता-पिता के साथ हरिद्वार से बृहस्पतिवार को ताजमहल आया 3 साल का तन्मय ताज में गिर पड़ा, जिससे माथे पर चोट लग गई। पर्यटन पुलिस प्रभारी नीलम राणा और उनकी टीम के सदस्य तन्मय को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए शांति मांगलिक अस्पताल लेकर पहुंचे। तन्मय के माथे पर 4 टांके लगाए गए हैं। बच्चे को उपचार के बाद परिजन के साथ भेज दिया गया। तन्मय के पिता ने पर्यटन पुलिस को तेजी दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गर्मी से 8 पर्यटकों को आए चक्कर
बृहस्पतिवार को आगरा का तापमान 43 डिग्री रहा, लेकिन ताजमहल में पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी रहा। ताज में 8 पर्यटकों की तबीयत खराब हुई, जिन्हें उपचार के लिए डिस्पेंसरी भेजा गया। इनमें सीकर से ताज देखने आई 12 साल की अंकिता, रामगढ़ से आई 14 साल की हिमांशी, अहमद नगर महाराष्ट्र से आई उर्मिला तांबे, हैदराबाद के शेख नईम, कुन्नूर के मास्टर विकास, गुजरात की शांति देवी, भोपाल के अशोक शर्मा और ममता की तबीयत खराब हो गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की मे आई हेल्प यू टीम ने उन्हें ओआरएस पाउडर के साथ ठंडा पानी दिया और उपचार के लिए डिस्पेंसरी ले गए, जहां कुछ देर बाद आराम मिलने पर उन्हें भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें