फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत

Fri, 12 Jul 2024 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राम छीटोनी में घर से बाहर खेल रहा एक मासूम पड़ोस के नवनिर्मित मकान में बने सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इंद्रपाल का 4 वर्षीय पुत्र विराट और उसकी 2 वर्षीय बहन नव्या बुधवार की शाम को घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान विराट खेलते-खेलते पड़ोस में बन रहे अमरपाल के मकान में पहुंच गया। इसमें नवनिर्मित शौचालय के टैंक में पानी भरा हुआ था। इसे मकान मालिक ने टीन से ढक रखा था। इसी दौरान अचानक ही विराट टैंक में गिर गया। जब देर शाम तक विराट घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तो विराट टैंक में उतराता दिखा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे टैंक से बाहर निकाला। तब तक विराट की मौत हो चुकी थी। पता लगते ही परिवार में चीत्कार मच गई। मृतक विराट की मां लक्ष्मी देवी अपने पुत्र की मौत की खबर सुनकर मूर्छित हो गईं। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दो वर्षीय नव्या ने बताया कि भैया टैंक में गिर गया :
विज्ञापन

जब परिजन विराट को ढूंढ रहे थे। तब दो वर्षीय नव्या ने परिजन को बताया कि भैया वहां टैंक में गिर गया है। इस पर घबराए परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो विराट का शव टैंक में उतराता मिला। चार वर्षीय विराट तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। इससे छोटी दो वर्षीय नव्या और इससे छोटा चार माह का भाई मुकुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें