फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बदमाशों की गोली से घायल सराफ ने तोड़ा दम, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sat, 25 Jan 2020 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सराफ मनोज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल हुए सराफ मनोज वर्मा ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। उनका इलाज नयति अस्पताल में चल रहा था। उधर, पुलिस इस घटना के खुलासे में जुटी है। हालांकि अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन


राया क्षेत्र के गांव पवेसरा निवासी मनोज (25) पुत्र बंगालीमल की राया-सादाबाद रोड पर रामपुर चौराहे के पास सराफे की दुकान है। 21 जनवरी की शाम सराफ बाइक से गांव लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। 

दुकान से 100 मीटर दूरी पर ही सराफ पर नकाबपोश तीन लुटेरों ने गोलियां बरसा दीं थी। दो गोली लगने से वो सड़क पर गिर गए। इसके बाद लुटेरे जेवरात से भरा थैला लेकर भाग गए। बैग में 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी के जेवरात थे। 
विज्ञापन


घायल मनोज को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। सराफ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, घटना के बाद से ही व्यापारी वर्ग में आक्रोश है, क्योंकि पुलिस अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगाई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें