फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुपये लेनदेन के विवाद में किया घायल

Mon, 18 Mar 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव महोली कछपुरा में उधार के लेनदेन को लेकर एक युवक की पिटाई की गई। पीड़ित रामू कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव गपकापुर निवासी नामजद से रुपये उधार लिए थे। रविवार की सुबह नामजद आया और रुपये वापस मांगने लगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद रुपये वापस कर दूंगा। इसी बात पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

एक शिकायत बेवर क्षेत्र के गांव रहूपुरा निवासी अवधेश यादव ने दी। बताया कि कस्बा कुसमरा में एक प्लॉट का बैनामा कराया था प्लॉट के पास ही रविवार की दोपहर खड़ंजे पर जगह बढ़ाकर नामजद निहास भरने लगे। रोकने पर उसे लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सत्यवीर यादव व दो साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एक शिकायत फतेहपुर निवासी अवधेश सिंह ने थाने में तहरीर दी।
बताया कि शनिवार को मकान बनवाने के ईंट मंगवाई थीं। करण सिंह जब नामजद लोगों के घर के पास से ईंट लेकर गुजरा तो नामजद लोगों ने रोक कर पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर वह और धर्म बहादुर मौके पर पहुंचे। नामजद लोगों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई की। एक शिकायत गांव जिजई निवासी आशा देवी ने दी। पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह सिंचाई के विवाद को लेकर नामजद लोगों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। वहीं एक शिकायत हर राजपुर कला निवासी गौरी चौहान ने दी। बताया कि खेत की खरीद फरोख्त को लेकर शनिवार की शाम ससुर ने मारपीट की। पति और जेठ उसे पिटता हुआ देखते रहे। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें