फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों की जानकारी उपभोक्ता में जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), नोएडा शाखा के बैनर तले नवदीप संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता बीआईएस मानक उत्थान अधिकारी ने कहा कि मानकों की जानकारी उपभोक्ता के हित में जरूरी है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मानकों की महत्ता बतानी चाहिए। उनके माध्यम से समाज में भी जागरूकता फैलाई जाए।
विज्ञापन

नवदीप के राष्ट्रीय संयोजक सचिन एन. वर्मा ने कहा कि सोने के जेवरों पर हॉलमार्क अनिवार्य है। इसकी उपयोगिता भी बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने नैतिक व सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की ओर से समय-समय पर चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में पूरा सहयोग देना चाहिए। अपने स्तर पर भी छात्रों को जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के परियोजना समन्वयक डॉ. अनिल वशिष्ठ, एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीएल जैन, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल जैन हरिओम तिवारी, डॉ. ममता शर्मा, शालिनी गर्ग, वर्षा जैन, पीयूष शर्मा आदि की उपस्थिति रही। संचालन शिक्षिका नीलम वत्स ने किया। प्रधानाचार्या गरिमा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें