भोगांव। कस्बा स्थित नेशनल महाविद्यालय में बुधवार को एनसीसी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैडेट्स को हथियारों को चलाने एवं उनकी देखभाल करने के तरीके बताए गए। कर्नल ने कैडेट्स को अनुशासन में रहने की सीख दी।
थ्री यूपी बटालियन के कर्नल जेएस कौशल ने बताया कि हथियारों को खोलकर जोड़ने की कला हर कैडेट्स को मन को एकाग्रचित कर सीखना चाहिए। प्राचार्य डॉ. एसकेएस यादव ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण लेने वाले सभी कैडेट्स को पूरी तरह अनुशासन बद्ध रहना चाहिए। जिससे यदि वह भविष्य में सेना ज्वाइन करें तो उन्हें अनुशासन में रहने के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़े। इस मौके पर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एकेपाल, सूबेदार चमनलाल, हवलदार, मनीष मोहन, हेम बहादुर राणा, संजय सक्सेना, अमित कुमार, जयवीर सिंह, डॉ. आनंद मोहन आदि मौजूद रहे।