फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बाइक लूट की सूचना पर पुलिस महकमें मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शनिवार रात्रि बाइक लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जांच की तो मामला ढाबे पर खाना खाने को लेकर हुई मारपीट का निकला। पुलिस ने बाइक को ढाबे के पास से बरामद कर झगड़ा करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात्रि 12 बजे करीब की है। एटा के थाना अवागढ़ अंतर्गत गांव कुबेरपुर निवासी प्रदीप कुमार हाल निवासी निवासी महादेव नगर फिरोजाबाद शनिवार रात्रि राजा का ताल स्थित अमन ढाबा पर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसका झगड़ा अतुल निवासी रायपुर, कन्नौज, रजत व आलोक निवासी महावीर नगर से हो गया। मारपीट में प्रदीप कुमार घायल हो गया। इस पर प्रदीप ने मारपीट कर बाइक लूट ले जाने की पुलिस को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी राजा का ताल विपिन कुमार मौके पर पहुंच गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बाइक लूट की झूठी सूचना दी गई थी। मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें