फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कमांड सेंटर के कर्मचारियों को दायित्वों की जानकारी दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोविड-19 के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। सीएमओ से कहा कंट्रोल रूम में तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य विभाग के कार्मिकों को उनके कार्यों, दायित्वों की जानकारी दें। ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को दायित्वों की सही जानकारी नहीं है। समस्या के त्वरित निदान में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

कोविड-19 नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने ड्यूटी पर तैनात कंट्रोल रूम प्रभारी से कहा कंट्रोल रूम में क्रियाशील दूरभाष नंबरों में से एक से तीन नंबर तक चिकित्सकों, स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार कर्मियों की ही तैनाती की जाए। वह खुद फोन रिसीव करें। पूरा विवरण पंजिका में अंकित करें। संक्रमित व्यक्ति, उसके परिजन या अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम में चिकित्सकीय सुविधा, एंबुलेंस की उपलब्धता, ऑक्सीजन की जानकारी करने पर संतोषजनक जवाब दें।
शिक्षा विभाग के तैनात कार्मिक रैंडमतौर पर क्रॉस सत्यापन करें। तैनात शिक्षकों से सिर्फ होम आइसोलेशन के मरीजों का फीडबैक लेने का काम कराया जाए। फीडबैक का अंकन रजिस्टर में करें। यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को दवा की जरूरत हो तो तत्काल किसी न किसी माध्यम से उसके घर तक दवा पहुंचाई जाए। यदि किसी संक्रमित मरीज को घर पर ऑक्सीजन की जरूरत हो और वह कंट्रोल रूम फोन कर जानकारी करे तो उसे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने इंडस्ट्रीयल गैस सर्विस के बारे में बताएं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा जिन 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है, उसकी जानकारी रहे। यदि किसी व्यक्ति से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली जाए तो उसे ऑनलाईन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाए। समीपवर्ती टीकाकरण केंद्र की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
कंट्रोल रूम से वार्ड, ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों के सदस्यों से भी वार्ता कर फीडबैक लें। आशा, एएनएम, संगिनी घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके लक्षण वालों की सूची बनाकर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एसीएमओ डॉक्टर राजीव राय, डॉक्टर अनिल यादव, रविंद्र गौर, अनिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें