फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत की तैनाती को सीडीओ ने भेजा अद्र्ध शासकीय पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लॉकों में एडीओ पंचायत के पद खाली होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के अनुश्रवण में भी परेशानी हो रही है। इसी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने एडीओ पंचायत की तैनाती के लिए अर्द्ध शासकीय पत्र शासन को भेजा है।
विज्ञापन

जिले में कुल नौ ब्लॉक हैं। इनमें नौ सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के पद सृजित हैं। लंबे समय से एडीओ पंचायत की नवीन तैनाती न होने से धीरे-धीरे ये पद खाली होते चले गए। बीते एक वर्ष में दो एडीओ पंचायत की मौत होने से पद खाली हो गए। कुछ पद सेवानिवृत्ति के चलते खाली हो गए। वर्तमान में नौ ब्लॉकों में से केवल दो ब्लॉकों में ही एडीओ पंचायत की तैनाती है।
इसमें कुरावली में एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र बाथम और घिरोर में तैनात अरुण कुमार शामिल हैं। अन्य सात ब्लॉकों में पंचायत सचिव को प्रभारी बनाकर काम चलाया जा रहा है। सचिव की ओर से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के दायित्वों का भी निर्वाह किया जाता है, इससे एडीओ पंचायत पद से जुड़े कार्य प्रभावित होते हैं। इसी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने निदेशक पंचायती राज विभाग किंजल सिंह को अर्द्ध शासकीय पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए खाली पदों पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत की तैनाती करने के कहा है। उन्होंने उप निदेशक पंचायती राज को भी ये पत्र भेजा है। इससे एडीओ पंचायत की तैनाती की उम्मीद है।
पंचायत सचिवों की भी है कमी
जिले में केवल एडीओ पंचायत ही नहीं बल्कि पंचायत सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी) की भी कमी है। ग्राम पंचायत अधिकारी के स्वीकृत 80 पदों के सापेक्ष जहां 61 की तैनाती है। ग्राम विकास अधिकारी के स्वीकृत 90 पदों के सापेक्ष 73 की तैनाती है। कमी के चलते एक ही कर्मचारी को पांच से छह ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है।
जिले में पहले से ही एडीओ पंचायत की कमी है। नौ ब्लॉकों में से केवल दो में ही उनकी तैनाती है। अन्य ब्लॉकों में तैनाती के लिए शासन को अद्र्ध शासकीय पत्र भेजा है। जल्द ही एडीओ पंचायत की नवीन तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन

-ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें