फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसूखदारों ने जमीन पर किया कब्जा

Sat, 23 Mar 2024 12:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूखदारों ने जमीन पर किया कब्जा
विज्ञापन


भोगांव। गांव कुसमाखेड़ा की रहने वाली एक महिला की जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया। उस पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना देकर जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कुसमा खेड़ा की रहने वाली राजबेटी ने शुक्रवार को एसडीएम संध्या शर्मा से शिकायत की। बताया कि वह गरीब हैं और परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहीं हैं। वर्ष 2015 में ससुर से करीब साढे़ छह बीघा जमीन का बैनामा अपनी जेठानी के साथ कराया था।जेठ ने क्षेत्रीय लेखपाल आदि को सुविधा शुल्क देकर अपने पक्ष में कर लिया। चुपचाप उसके बैनामा वाली जमीन के वारिसान में अपना नाम अंकित करा लिया है। एसडीएम को बताया कि मंगलवार को उसकी जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा करने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया। महिला ने जमीन पर किए जा रहे कब्जे को रोके जाने की मांग की है। जेठ व सहयोगी कर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने थाना प्रभारी एलाऊ मौके पर जाकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें