फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम रखें

Wed, 16 Oct 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम रखें
विज्ञापन

एएसपी ने आतिशबाजी के गोदाम और दुकानों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मंगलवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने भोगांव रोड स्थित आतिशबाजी के गोदाम व दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर स्टॉक आदि की जांच की गई। एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान मिली कमियों को दो दिन में दूर किए जाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर से भोगांव जाने वाले रोड पर आतिशबाजी के गोदाम के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने माल का स्टॉक रजिस्टर, सुरक्षा व्यवस्था, भंडारण सामग्री, बिल, लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र आदि चेक किए। गोदाम मालिक से लाइसेंस चेक करने के साथ ही हिदायत दी कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। यदि कोई भारी मात्रा में पटाखे लेकर जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी जाए। सामग्री के आसपास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ना रखें और ना ही किसी अन्य को रखने दें। जाते वक्त बिजली उपकरण आदि बंद करके जाएं। ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी कोई घटना न होने पाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलीं। जिनको दूर करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। दोबारा निरीक्षण में यदि खामियां दूर नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें