फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः संक्रामक बीमारियों से दो लोगों की मौत, एक हजार से अधिक को दिया इलाज

Wed, 04 Sep 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी बुखार से पीड़ित दो और मरीजों की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

 
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 1100 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत होने पर 39 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: मैनपुरीः जानलेवा डायरिया, तीन दिन में तीन मौत से डीएम ने विभाग को फटकारा
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव महुअन निवासी 68 वर्षीय शांती देवी पत्नी लालाराम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार की रात अचानक शांती देवी की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव जलेसर निवासी विजय सिंह की 13 वर्षीय पुत्री रोशनी बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जासमई में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। यहां उसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे सोमवार की रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रोशनी की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: मैनपुरी में बुखार का कहर, 24 घंटे में तीन बच्चों सहित चार की मौत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना है कि वर्तमान मौसम बहुत ही खतरनाक है। इस मौसम में बीमारियों से बचाव जरूरी है। सरकार की ओर से संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जरा सी लापरवाही घर में बीमारी पैदा कर सकती है।

बचाव के उपाय 
-खुले आसमान के नीचे ना लेटें 
-घरों में साफ पानी एकत्रित न होने दें 
-घरों में रखे गमले व कूलर आदि का पानी बदलते रहें 
-फुल आस्थीन के कपड़े पहनें 
-मच्छरों से बचाव  के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें 
-जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार लें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें