नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स कार्यकारिणी की मंगलवार को बैठक में व्यापारिक हितों और संगठन की मजबूती के लिए निर्णय हुए। अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 16 महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों का गठन किया गया। साथ ही टीटीजेड क्षेत्र में उद्योगों पर लगी बंदिशों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी की रणनीति के लिए तीन समितियां गठित होंगी।
चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि मनीष अग्रवाल सदस्यता व प्रशासनिक और शलभ शर्मा वित्त समिति के चेयरमैन मनोनीत किया गया है। ताज संरक्षित क्षेत्र (टीटीजेड) में उद्योगों की समस्याओं और कानूनी बाधाओं को दूर करने के लिए लीगल समिति, टेक्निकल समिति और केंद्र-राज्य समन्वय समिति बनेगी। ये समितियां सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखने और सरकारी स्तर पर पैरवी करेंगी। बैठक में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंघल, महेंद्र कुमार सिंघल, सचिन सारस्वत, मयंक अग्रवाल, अनुज विकल, विजय गुप्ता, देवेंद्र गोयल, सुशील बंसल सहित काफी संख्या में उद्यमी व सदस्य उपस्थित रहे।
इन्हें मिली प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी
संगठन को गति देने के लिए 16 प्रकोष्ठों के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
- जीएसटी : पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल
- आयकर : पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा
- बैंकिंग : सुनील सिंघल
- गेल गैस : विवेक जैन
- फाउंड्री डेवलपमेंट : अंशुल अग्रवाल
- प्रदूषण विभाग समन्वय : नरेंद्र तनेजा
- एक्सपोर्ट प्रमोशन : पूर्व अध्यक्ष नरिंदर सिंह
- नागरिक सुविधा और रोडवेज : पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल
- महिला उद्यमिता : आशी अग्रवाल
- नगर निगम व जल निगम : डॉ. एसके साहनी
- एमएसएमई : पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल
- श्रम कल्याण : पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल
- होटल एवं रेस्टोरेंट : राकेश कुमार चौहान
- रेलवे : एसएन अग्रवाल
- नाचिक : दिनेश कुमार जैन
- सीआईआई और फिक्की : राजेश अग्रवाल