डीएम ने बताया कि सिलिंडर व तरल ऑक्सीजन इकाइयों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए दो अधिकारी नामित किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी इकाइयों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के मुख्य अभियंता और शहरी क्षेत्र में टोरेंट पावर महाप्रबंधक को आदेश दिए हैं।
इधर, ऑक्सीजन गैस की किल्लत से निजी एंबुलेंस का संचालन ठप पड़ रहा है। आगरा से जयपुर, सैफई, दिल्ली मरीजों को रेफर नहीं हो पा रहे। पिछले 24 घंटे से शहर में अलग-अलग स्थानों पर 65 से अधिक एंबुलेंस खड़ीं हैं। जिन्हें चलाने के लिए संचालकों को ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। एंबुलेंस के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्था को सुचारू होने में दो दिन का समय लगेगा। हमारी टीमें पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने में जुटी हुई हैं।
आगरा में भयावह हालात: 48 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत, हर तीन मिनट में एक संक्रमित