फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंद्रदीप शाक्य ने नेट जेआरएफ में पाई सफलता

Fri, 18 Oct 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
इंद्रदीप शाक्य - फोटो : इंद्रदीप शाक्य
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव मुकुटपुर निवासी इंद्रदीप शाक्य ने जिले का नाम रोशन करने किया है। इंद्रदीप शाक्य ने नेट जेआरएफ में सफलता पाई है। उनकी सफलता पर उनके घर बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुकुटपुर निवासी अनिल कुमार शाक्य के पुत्र इंद्रदीप शाक्य ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा कराई गई नेट जेआरएफ में 300 में से 214 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने पाली विभाग में ओबीसी के लिए आरक्षित एकमात्र सीट पर स्थान बनाया है। इंद्रदीप शाक्य वर्ष 2022 में सीयूटी पास कर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ में एमए के लिए प्रवेश पाया था। इंद्रदीप अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजन और गुरुजन को देते हैं। उनका कहना है कि यदि लक्ष्य को निर्धारित कर तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। इंद्रदीप की सफलता पर उनके घर बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें