फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य वॉलीबाल में आगरा मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 18 Oct 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरेली में अंडर-17 वर्ग में जीत के बाद आगरा मंडल की टीम कोच के साथ।
विज्ञापन
मैनपुरी। बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज में खेली जा रही माध्यमिक विद्यालय राज्य वॉलीबाल प्रतियोगिता में आगरा मंडल का दबदबा जारी है। आगरा मंडल की टीम ने अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 तीनों वर्ग में जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 में आगरा मंडल का मुकाबला वाराणसी मंडल से हुआ। इसमें आगरा मंडल की टीम ने तीन सेट के मुकाबले में 25-13 और 25-14 के अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही यह टीम प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अंडर-17 आयु वर्ग में आगरा मंडल का पहला मुकाबला बृहस्पतिवार की देर रात खेला गया। इसमें आगरा मंडल की टीम ने विंध्याचल मंडल को तीन सेट के मुकाबले में 25-19 और 25-15 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-14 आयु वर्ग में आगरा मंडल की टीम ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में झांसी और मिर्जापुर मंडल की टीमों को पराजित कर अगले चक्र में जगह बनाई। टीम का नेतृत्व कर रहे मैनपुरी के व्यायाम शिक्षक विनोद यादव ने बताया कि तीनों टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें