फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः आवश्यक सामान के लिए रेलवे ने शुरू किया स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन

Wed, 08 Apr 2020 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

इन ट्रेनों से कोई भी व्यापारी आवश्यक वस्तु का पार्सल दूसरे शहर में भेज सकता है।
 
विज्ञापन
indian railway - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉक डाउन में खाद्य सामग्री, दवाओं और मेडिकल उपकरण आदि के लिए रेलवे ने स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इनमें व्यापारी और आम लोग आवश्यक वस्तुओं की बुकिंग के पार्सल कार्यालय आगरा कैंट से करा सकते हैं। 
विज्ञापन


आज यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 6.25 बजे आई और 6.35 बजे रवाना हुई। वहीं हजरत निजामुद्दीन यशवंतपुर गाड़ी रात्रि 11.35 पर आकर 11.45 बजे रवाना होगी। नौ अप्रैल को कल्याण हजरत निजामुद्दीन आगरा कैंट स्टेशन पर रात 11.55 बजे आएगी और 2.10 बजे रवाना होगी। 

इसी तरह 10 अप्रैल को चेन्नई नई दिल्ली पार्सल ट्रेन धौलपुर के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 5.35 बजे आएगी। 5.40 पर रवाना होगी। आगामी 11 अप्रैल को नई दिल्ली चेन्नई पार्सल ट्रेन रात्रि 9.40 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें