फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फिरोजाबाद में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, मैनपुरी में तीन लोगों में पुष्टि

Wed, 08 Apr 2020 09:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कई जमातियों को क्वारंटीन में रखा गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पांच और लोगों में संक्रमण मिला है। मंगलवार सुबह मिली रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या नौ हो गई है। 
विज्ञापन


रविवार को बिहार के सात जमातियों में से चार संक्रमित पाए गए। ये सभी तब्लीगी जमात में शामिल होकर फिरोजाबाद में आए। अब इनके संपर्क में आए तीन और लोगों में संक्रमण मिला है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि पॉजिटिव मिले तीनों मरीजों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

उधर, मैनपुरी में ठहरे तीन जमातियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। यहां के चार लोगों की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर इन सभी के नमूने दोबारा जांच के लिए भेजे गए। मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार चार में से तीन पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें