फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सब तेंदुलकर और कोहली नहीं...', कपिल देव बोले- अधिक पैसा कमाना सफलता पाना नहीं; अभिभावकों से की ये अपील

Fri, 05 Dec 2025 12:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एक कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि जिम्मेदारी से बचने के लिए मोबाइल देकर अभिभावक बच्चों से पीछा छुड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल न दें। 
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग रोड स्थित एक पहल पाठशाला के 16वें स्थापना दिवस समारोह में लीजेंड्स मीट लर्नर प्रोग्राम का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव शामिल हुए। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई में दबाव नहीं बल्कि आनंद होना चाहिए। आनंद आएगा तो बच्चे अपने आप ही स्कूल में आएंगे।
विज्ञापन


एक पहल पाठशाला बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संचालित है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपिल देव, विशिष्ट अतिथि स्वप्निल अग्रवाल, सुरेशचंद गर्ग, संतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर दिया। समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तो कपिल देव खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। हर प्रस्तुति पर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इससे पूर्व कपिल देव जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, परिसर की बालकनी में खड़े छोटे-छोटे बच्चों ने कागजों पर वेलकम कपिल सर जैसी पंक्तियां लिखकर हवा में लहरानी शुरू कर दीं। बच्चों की मासूमियत और उनके उत्साह को देखकर कपिल देव खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


समारोह में कपिल देव ने कहा कि आजकल के बच्चे बहुत स्मार्ट हैं, उन्हें तो बस प्रेरित करने वाली कहानी दिखानी चाहिए। जैसे मोदी मेहनत के बाद देश के प्रधानमंत्री बने। आपको एकाग्रता दिखानी होगी, दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई आपको मंजिल पर पहुंचने से रोक नहीं सकता है। हमें लड़कियों और शिक्षक की इज्जत करनी आनी चाहिए, ये बच्चे को स्कूल से ही सीखना होगा।

 
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि स्वप्निल अग्रवाल ने कहा कि मैं रोज पढ़ता हूं, व्यायाम करता हूं और अपनी दिनचर्या को अच्छा रखता हूं। इससे सकारात्मक विचार मस्तिष्क में आते हैं। ईश्वर जीवन में संघर्ष व परेशानियां उसी को देता है जो उससे लड़ने की क्षमता रखता है। इस दौरान डॉ. ईभा गर्ग, मनीष राय, राजकुमार अग्रवाल, सुशील गुप्ता, गौरव बंसल, पूनम सचदेवा, आलोक अग्रवाल, मनोज बल, गौतम सेठ, ममता गर्ग, डॉ. सरोज प्रशांत, कुनाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

क्रिकेट में जीरो नहीं तो 100 का मजा भी नहीं
एक बच्चे ने पूछा- क्या असफलता का जश्न भी होना चाहिए। इस पर कपिल देव ने कहा कि जब तक क्रिकेट में जीरो पर आउट नहीं हुए तब तक 100 बनाने का मजा भी नहीं है। हम अपनी गलती का अहसास कर फिर से मेहनत के लिए तैयारी करने का जश्न मना सकते है। उन्होंने कहा कि मैं अगर विद्यार्थी होता तो मैं पढ़ाई पर ही फोकस करता, क्योंकि शिक्षा मरते दम तक साथ रहती है। जो काम करना अच्छा लगता है उसे समर्पित भाव से करना चाहिए।

सब तेंदुलकर और कोहली नहीं बन सकते
कपिल देव ने कहा कि आज के समय में सिर्फ अधिक पैसा कमाना सफलता पाना नहीं है। अपनी काबिलियत से ऊपर उठ जाना असल सक्सेज है। सब सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली नहीं बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को मोबाइल न दें और अगर देना ही है तो निर्धारित समय के लिए दें। अभिवावक बच्चों से पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें मोबाइल थमा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें