फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति: ' 50 मीटर का थ्रो...', दीप्ति ने अमिताभ को सुनाया वो किस्सा, जिसने बना दिया क्रिकेटर

Sat, 06 Dec 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

काैन बनेगा करोड़पति के मंच पर भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा पहुंचीं। उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को साझा किया। बताया कि वह किस तरह क्रिकेटर बनीं। 
विज्ञापन
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर इस बार आगरा का नाम खूब गूंजा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जब अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचीं तो पूरा स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। आगरा की इस बेटी ने न सिर्फ अपनी कहानी से दर्शकों को प्रेरित किया बल्कि अपनी विनम्रता और जुनून से एपिसोड की जान बन गईं।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन से बातचीत में दीप्ति ने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत का किस्सा साझा किया। बताया कि बचपन में वह सिर्फ अपने भाई को खेलते देखने मैदान जाया करती थीं। एक दिन मैदान में बैठे समय अचानक उनकी ओर गेंद आई। उन्होंने सहज ही गेंद को लगभग 40-50 मीटर की दूरी से वापस फेंका और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसी समय कह दिया कि इस लड़की को तो क्रिकेट खेलना चाहिए।

दीप्ति ने कहा कि उस दिन के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एपिसोड में दीप्ति के भाई सुमित ने भी उनके संघर्ष और सफलता को याद करते हुए कहा मुझे दीप्ति का भाई कहलाने पर गर्व है। उन्होंने अमिताभ बच्चन को समर्पित एक सुंदर कविता भी सुनाई, जिसने माहौल को और भी भावुक बना दिया।
विज्ञापन


शो में महिला क्रिकेटरों की टीम के प्रदर्शन ने भी सबको प्रभावित किया। उन्होंने शुरुआती 10 सवालों का सही जवाब देकर 5 लाख रुपये जीते, फिर सुपर संदूक राउंड में 9 सवालों के सही जवाब देकर खोई हुई लाइफ लाइन वापस हासिल की।

दूसरे चरण में कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच अमोल मजूमदार के साथ मिलकर टीम ने शानदार खेल दिखाया और अंत में 12.50 लाख रुपये जीतकर शो से वापस लौटीं। दीप्ति की मौजूदगी ने एपिसोड में आगरा का रंग भर दिया। स्थानीय खेल प्रेमियों में भी इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें