फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रवादियों से लोहा लेते शहीद हुआ आगरा का लाल, गांव में शोक की लहर

Mon, 03 Jun 2019 02:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमित चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना कागारौल के बीसलपुर गांव निवासी अमित चतुर्वेदी असोम (असम) में उग्रवादियों से लोहा लेते समय शहीद हो गए। एक दिन पहले माता पिता से फोन कर घर आने की बात हुई थी। तीन जून को बेटा घर आ रहा था। लेकिन, उनकी शहादत की खबर आई।   

विज्ञापन


थाना कागारौल के गांव बीसलपुर निवासी रामवीर चतुर्वेदी सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। उनके तीन बेटे सेना में हैं। अमित चतुर्वेदी अप्रैल 2014 में सेना की 17 पैराफील्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वो असोम में तैनात थे। 

31 मई की देर शाम सर्च ऑपरेशन के दौरान मैरानी जोराट में उन्हें गोली लगी। उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। आगरा सेना मुख्यालय से उनकी शहादत की खबर परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि अमित का तीन जून को जन्मदिन है। अमित परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाना चाहते थे। लेकिन, उनकी शहादत हो गई। गांव में अमित की शहादत की खबर सुनकर शोक का माहौल है। पूरा गांव पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें