अग्निवीरों की भर्ती में यह पहला कदम है और इसके बाद ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा और सेना भर्ती रैली होगी। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर और जूनियर कमीशंड अधिकारी/अन्य रैंक की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पात्र हैं। पॉलिटेक्निक और आईटीआई डिप्लोमा धारक अतिरिक्त बोनस अंकों के साथ अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
ये भी पढ़ें - दरोगा की काली करतूत: छात्रा को दिखाया शादी का सपना...फिर किया इतना घिनौना काम, जीते जी मर गई वो
भर्ती में किए कई बदलाव, 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
भर्ती वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) और रैली के संचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऑनलाइन सीईई 13 भाषाओं (अर्थात अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में आयोजित की जाएगी और उसके बाद वर्ष के अंत में सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सीईई के लिए
joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर अग्निवीर प्रवेश की किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले अभ्यर्थियों को दोनों श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे, अपनी पसंद की श्रेणियों से संबंधित दो ऑनलाइन सीईई में शामिल होना होगा। श्रेणियों की प्राथमिकता अभ्यर्थी द्वारा आवेदन चरण के दौरान ही भरी जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: फिल्मी अंदाज में किया पत्नी का अपहरण, सरेराह बोलेरो कार में डाला...वो चीखती रही, किसी ने मदद भी न की