फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलमंत्री ने किया देश के पहले 5 ए साइड एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन, इन खिलाड़ियों को नौकरी का एलान

Sun, 23 Sep 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन करते खेल मंत्री चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में बने देश के पहले 5 ए साइड एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के खेलमंत्री चेतन चौहान ने किया। खेलमंत्री चेतन चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को लेकर काफी गंभीर है। 
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि अब तक पिछले सरकारें जो खेल मंत्रालय को सुस्त मंत्रालय समझते थे। इस सरकार ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भाग लेने वाले यूपी के 44 खिलाड़ियों को सरकार पांच-पांच लाख रुपये देगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो आठ खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल लाए हैं, उन्हें 50, 30 और 20 लाख रुपये मिलेंगे। सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। ओलंपिक खेलों में जो खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लाएंगे, उन्हें छह करोड़, चार करोड़ और दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि खेलों की ओर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने चेतन चौहान का आभार व्यक्त किया। 

जल्द लगेगी स्टेडियम में एकलव्य की प्रतिमा
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष ने खेल मंत्री चेतन चौहान से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकलव्य की प्रतिमा लगाने की  मांग की। इस पर खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही स्टेडियम में एकलव्य की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। 

खेलमंत्री चेतन चौहान ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया है कि उत्तर प्रदेश में पांच हाई एक्सीलेंसी एकेडमी खुलने जा रही हैं। इसके लिए शहरों का चयन कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने शहरों के नाम नहीं खोले। हाई एक्सीलेंसी एकेडमी में विदेशी कोच भी बुलाए जाएंगे, जो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। 

आईपीएल ने बदली खेलों की तस्वीर
खेलमंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि आईपीएल ने देश में सभी खेलों की तस्वीर बदल दी है। इसका कारण है कि अब बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी धीरे-धीरे यह समझ आने लगा है कि खेलों में भी कॅरियर बनाया जा सकता है। सरकार की ओर से खेलों के लिए दी जाने वाली सुविधाएं भी काफी बढ़ा दी गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें